बड़ी सफलता: शोपियां में मारे गये लश्कर के 2 आतंकी, मुठभेड़ में एसपीओ से आतंकी बना तारिक भी ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 8:05 AM
शोपियां: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली. जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सतीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी को मार गिराया. मुठभेड़ में एसपीओ से आतंकी बना तारिक अनवर भी मारा गया है. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी […]
शोपियां: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली. जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सतीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी को मार गिराया. मुठभेड़ में एसपीओ से आतंकी बना तारिक अनवर भी मारा गया है. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
बताया जा रहा है कि सतीपुरा में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली. जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गयी. अपने को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया और दो आतंकियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ को सेना के 34 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने अंजाम दिया.
मारे गये आतंकियों के शव बरामद कर लिये गये है. इनके पास से कई हथियार और अन्य विस्फोटक भी सुरक्षाबलों को मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










