जब किसान-मजदूर पार्टी बन गयी प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता जेपी कृपलानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व को बताया था कि अगर डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक समूह के रूप में कांग्रेस के भीतर काम नहीं करने दिया गया, तो उसके कई सदस्य संगठन छोड़ कर एक विपक्षी दल बना लेंगे. उनकी बात नहीं मानी गयी. कांग्रेस के इस फ्रंट को खत्म कर […]
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता जेपी कृपलानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व को बताया था कि अगर डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक समूह के रूप में कांग्रेस के भीतर काम नहीं करने दिया गया, तो उसके कई सदस्य संगठन छोड़ कर एक विपक्षी दल बना लेंगे. उनकी बात नहीं मानी गयी. कांग्रेस के इस फ्रंट को खत्म कर दिया गया. लिहाजा, कृपलानी ने 1950 में कांग्रेस छोड़ दी और समान-विचार वाले मित्रों के साथ मिल कर किसान मजदूर प्रजा पार्टी (केएमपीपी) का निर्माण किया. 1952 के पहले आम चुनाव में केएमपीपी और सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने अलग-अलग कांग्रेस के विरुद्ध भाग लिया.
जयप्रकाश नारायण ने केएमपीपी के पटना सम्मेलन में भाग लिया. उम्मीद थी कि केएमपीपी और सोशलिस्ट पार्टी संयुक्त रूप से सत्तारूढ़ कांग्रेस का सामना करेंगी, पर सोशलिस्ट पार्टी अकेले चुनाव में उतरी. चुनावों में केएमपीपी और सोशलिस्ट पार्टी के सफाये ने दोनों दलों को विलय के लिए विवश कर दिया. नये दल का नाम प्रजा सोशलिस्ट पार्टी रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










