पीएम ने किया था फोन, सीएम ने नहीं दिया जवाब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चक्रवात फोनी के संबंध में चर्चा करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो पायी, क्योंकि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली/कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चक्रवात फोनी के संबंध में चर्चा करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो पायी, क्योंकि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इसके बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से बात की.
अधिकारी ने कहा : प्रधानमंत्री के स्टाफ ने दो बार मोदी की बातचीत मुख्यमंत्री से फोन पर कराने की कोशिश की. दोनों बार स्टाफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री की ओर से फोन किया जायेगा. एक अवसर पर उनसे कहा गया कि मुख्यमंत्री यात्रा पर हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब तृणमूल कांग्रेस ने मोदी पर मुख्यमंत्री से चक्रवात के बीच राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं लेने को लेकर हमला बोला.
प्रधानमंत्री ने राज्यपाल से हुई बातचीत को लेकर ट्वीट किया था. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के महासच���व पार्थ चटर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की जगह राज्यपाल से बातचीत कर राज्य में एक सामांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










