सुप्रीम कोर्ट का निर्देश - आयोग मोदी और शाह के खिलाफ शिकायतों पर छह मई तक फैसला ले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2019 4:41 PM
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह द्वारा कथित रूप से आचार संहिता का उल्लंघन करने संबंधी कांग्रेस की नौ शिकायतों पर छह मई तक निर्णय ले. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह द्वारा कथित रूप से आचार संहिता का उल्लंघन करने संबंधी कांग्रेस की नौ शिकायतों पर छह मई तक निर्णय ले.
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ को निर्वाचन आयोग ने सूचित किया कि मोदी और शाह के खिलाफ आचार संहिता के कथित उल्लंघन के संबंध में कांग्रेस की 11 में से दो शिकायतों पर फैसला किया जा चुका है. असम के सिलचर से कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्होंने इन दोनों के खिलाफ आयोग में 11 शिकायतें की थीं, लेकिन अभी तक सिर्फ दो पर ही फैसला हुआ है. पीठ ने कहा, याचिकाकर्ताओं के शेष प्रतिवेदनों पर निर्वाचन आयोग इस मामले में सोमवार को (छह मई) सुनवाई होने से पहले निर्णय लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










