आचार संहिता उल्लंघन मामले में मोदी-शाह के खिलाफ शिकायतों पर SC ने EC से कहा, 6 मई तक लें फैसला

नयी दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के कथित आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि छह मई तक इस बारे में फैसला करें. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देब की अर्जी पर […]
नयी दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के कथित आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि छह मई तक इस बारे में फैसला करें.
Supreme Court asks Election Commission to decide before May 6, the 9 complaints filed by Congress party against PM Narendra Modi and BJP President Amit Shah for allegedly violating the Model Code of Conduct. pic.twitter.com/bbq2YDtEgm
— ANI (@ANI) May 2, 2019
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देब की अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई के बाद यह निर्देश जारी किया. सुष्मिता देब ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी देकर कहा था कि चुनाव आयोग पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नहीं सुन रहा है. चुनाव आयोग की चुप्पी अप्रत्यक्ष रूप से चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का समर्थन करती है.
कांग्रेस ने अब तक कुल नौ शिकायतें सुप्रीम कोर्ट से की है। कांग्रेस ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ आयोग से कहा कि भाजपा ने सेना के शौर्य का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया। साथ ही मोदी-शाह पर घृणा फैलाने वाले बयान देने का भी आरोप लगाया है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




