ePaper

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर राहुल गांधी ने अपना जवाब दाखिल किया

Updated at : 29 Apr 2019 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर राहुल गांधी ने अपना जवाब दाखिल किया

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर अदालत की अवमानना मामले में न्यायालय की ओर से जारी नोटिस पर सोमवार को अपना जवाब दाखिल किया. भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गांधी की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर किया है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर अदालत की अवमानना मामले में न्यायालय की ओर से जारी नोटिस पर सोमवार को अपना जवाब दाखिल किया. भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गांधी की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर किया है.

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ के समक्ष गांधी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सुनील फर्नाडिस ने नोटिस पर जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी. पीठ ने इस संबंध में उन्हें जवाबी हलफनामा दायर करने की अनुमति दे दी है. न्यायालय ने गांधी की टिप्पणी ‘चौकीदार चोर है’ को लेकर उनके खिलाफ 23 अप्रैल को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola