मुकेश अंबानी कांग्रेस के समर्थन में, पुत्र अनंत पहुंचे मोदी की रैली में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कुछ दिन पहले मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था और अब उनके बेटे अनंत शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में श्रोताओं में बैठे दिखे. बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक रैली में अग्रिम पंक्ति के श्रोताओं में बैठे अनंत […]
विज्ञापन
मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कुछ दिन पहले मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था और अब उनके बेटे अनंत शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में श्रोताओं में बैठे दिखे.
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक रैली में अग्रिम पंक्ति के श्रोताओं में बैठे अनंत ने कहा कि वह मोदी को सुनने और देश का समर्थन करने आये थे.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पिछले दिनों दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें अंबानी उनकी तारीफ कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










