ePaper

PM मोदी ने वाराणसी से किया विश्वासघात, उन्हें क्षमा याचना करनी चाहिए : कांग्रेस

Updated at : 25 Apr 2019 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने वाराणसी से किया विश्वासघात, उन्हें क्षमा याचना करनी चाहिए : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी ने काशी के साथ विश्वासघात किया है, जिसके लिए उन्हें वहां की जनता से क्षमा याचना करनी चाहिए. पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने दावा भी किया कि आगामी चुनाव में पूरे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी ने काशी के साथ विश्वासघात किया है, जिसके लिए उन्हें वहां की जनता से क्षमा याचना करनी चाहिए. पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने दावा भी किया कि आगामी चुनाव में पूरे देश के साथ वाराणसी भी प्रधानमंत्री मोदी का प्रतिकार करेगा.

रागिनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘मोदी जी के लिए गाजेबाजे के साथ रोडशो निकाला गया ताकि उन वादों से लोगों को ध्यान भटकाया जा सके जो प्रधानमंत्री ने वाराणसी से किये थे. दरअसल, मां गंगा के साथ उनके स्वयंभू सपूत ने विश्वासघात किया है. प्रधानमंत्री को क्षमा याचना करनी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘मां गंगा को साफ करने का वादा महाजुमला साबित हुआ है. एनजीटी कहती है कि गंगा का एक बूंद पानी साफ नहीं हो पाया. विश्वनाथ कोरिडोर के नाम पर सैकड़ों मकानों को तोड़ दिया गया है. काशी को क्योटो बनाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ?’

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया, ‘बुनकरों और हथकरघा उद्योग को मजबूत बनाने का वादा किया था, लेकिन आज यह उद्योग आईसीयू में पहुंच गया है. वाराणसी में खेती और किसानों की हालत पहले से बहुत ज्यादा खराब हो गयी है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola