विस्तारा एयरलाइंस ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीडी बख्शी से माफी मांगी

नयी दिल्ली : विस्तारा एयरलाइंस के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने एक फोटो संबधी विवाद में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीडी बख्शी से माफी मांगी है. इस विमानन कंपनी ने रविवार को एक फोटो ट्वीट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसे गर्व है कि मेजर जनरल बख्शी ने उसके विमान से यात्रा की है. इस […]
नयी दिल्ली : विस्तारा एयरलाइंस के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने एक फोटो संबधी विवाद में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीडी बख्शी से माफी मांगी है. इस विमानन कंपनी ने रविवार को एक फोटो ट्वीट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसे गर्व है कि मेजर जनरल बख्शी ने उसके विमान से यात्रा की है.
इस ट्वीट के आने के बाद कई लोगों ने यह कहते हुए आलोचना की कि उन्होंने कई अवसरों पर कथित तौर पर विवादित बयान दिए हैं. इन आलोचनाओं के बाद कंपनी ने यह ट्वीट हटा दिया और एक बयान जारी कर कहा कि वह नहीं चाहती कि उसके मंच से किसी के प्रति कोई असम्मान प्रकट किया जाए। हालांकि ट्वीट हटा लिए जाने के बाद कई टि्वटर पर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की। घटनाक्रम को देखते हुए विस्तारा कंपनी के अधिकारी मेजर जनरल बख्शी से मिले और माफी मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










