कांग्रेस का साथ छोड़ प्रियंका चतुर्वेदी ने थामा शिवसेना का दामन कहा, आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ी

नयी दिल्ली : कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना का दामन थाम लिया है. उन्होंने मातोश्री में संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं जानती हूं कि मेरे पूराने बयान निकाले जायेंगे, मुझे कोसा जायेगा कि मेरा मन क्यों बदल गया. मैं जानती हूं कि यह सब मेरे साथ होगा लेकिन मेरे लिए यह वक्त था […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना का दामन थाम लिया है. उन्होंने मातोश्री में संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं जानती हूं कि मेरे पूराने बयान निकाले जायेंगे, मुझे कोसा जायेगा कि मेरा मन क्यों बदल गया. मैं जानती हूं कि यह सब मेरे साथ होगा लेकिन मेरे लिए यह वक्त था जब मुझे आत्मसम्मान की लड़ाई लड़नी थी.
मेरे साथ जो हुआ उससे नयी पीढ़ी की जो महिलाएं राजनीति में आना चाहती हैं उन्हें मैं क्या संदेश देती इसलिए मैं यह फैसला ले रही हूं. मैं सेवाभाव के साथ शिवसेना से जुड़ रही हूं. मैं कुछ नहीं चाहती मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी पार्टी की तरफ से काम मिलेगा वह मैं पूरी ईमानदारी से करूंगी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं प्रियंका का शिवसेना में स्वागत करता हूं. उन्होंने पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




