पाक के सिम का होगा भारत में इस्तेमाल!

नयी दिल्ली:पाकिस्तान के सिम का इस्तेमाल अब भारत में भी हो सकता है. सरकार की ओर से ऐसे प्रयास जारी हैं जिससे लोग पाकिस्तान के सिम को भारत में प्रयोग कर सकेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है. इससे पहले भी ऐसे प्रयास किये जा चुके हैं लेकिन […]
नयी दिल्ली:पाकिस्तान के सिम का इस्तेमाल अब भारत में भी हो सकता है. सरकार की ओर से ऐसे प्रयास जारी हैं जिससे लोग पाकिस्तान के सिम को भारत में प्रयोग कर सकेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है. इससे पहले भी ऐसे प्रयास किये जा चुके हैं लेकिन सुरक्षा कारणों के मद्देनजर दोनों सरकारें इस मांग को ठुकराती रही हैं.
कॉमर्स सेक्रेटरी राजीव खेर ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि भारत में पाकिस्तान के सिम कार्ड को इस्तेमाल की छूट दी जाये. एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, ‘इस फैसले पर विचार किया जा रहा है. पाकिस्तान से वीजा लेकर भारत आ रहे लोग आतंकवादी नहीं है. व्यापारी अगर सिम कार्ड भारत में इस्तेमाल करते हैं तो इससे व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे.’
सूत्रों के मुताबिक खेर का यह पत्र कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मंत्री निर्मला सीतारमण और पाकिस्तान के खुर्रम दस्तगीर खान की इस महीने 24 जुलाई को होने वाली बैठक से पहले भेजा गया है. नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद यह पहली द्विपक्षीय बैठक है. भारत-पाकिस्तान के मंत्री साउथ एशियन फ्री ट्रेड एरिया के दौरान मिलेंगे. इस बैठक में दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के रोडमैप पर चर्चा हो सकती है. अधिकारी के मुताबिक, ‘पाकिस्तान के सिम को भारत में इस्तेमाल करने की इजाजत देकर भारत टेलिकॉम ट्रैफिक को बेहतर तरीके से मॉनिटर कर सकता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




