ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक घोषित करने के बाद मस्जिद में महिलाओं को नमाज की अनुमति देने पर सुनवाई को तैयार हुआ SC ,केंद्र को नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 12:06 PM
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने कहा कि सबरीमला मंदिर मामले में हमारे फैसले की वजह से ही हम इस मामले पर सुनवाई करेंगे. मुस्लिम महिलाओं को […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने कहा कि सबरीमला मंदिर मामले में हमारे फैसले की वजह से ही हम इस मामले पर सुनवाई करेंगे.
मुस्लिम महिलाओं को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है और उसने केंद्र को नोटिस जारी किया है. न्यायमूर्ति एस ए बोबड़े और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने पुणे के एक दंपती की याचिका पर केंद्र को जवाब देने का निर्देश दिया. पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से कहा कि वह केरल के सबरीमला मंदिर से जुड़े इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण इस मामले पर सुनवाई करेगी. पीठ ने कहा, ‘‘केवल एक ही वजह है कि हम आपको सुन सकते हैं और वह सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला है.’
पुणे के एक युगल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर देश में मुस्लिम महिलाओं के मस्जिदों में प्रवेश पर प्रतिबंध को "अवैध और असंवैधानिक" घोषित की मांग की है. साथ ही इसे महिलाओं के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










