ePaper

J&K में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में चार आंतकियों को मार गिराया, जैश आतंकी फैयाज अहमद लोन गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
J&K में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में चार आंतकियों को मार गिराया, जैश आतंकी फैयाज अहमद लोन गिरफ्तार

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा में सोमवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़हुई जिसमें चार आतंकी मारे गये. मारे गये आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है. आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल्स, 1 एसएलआर और एक पिस्टल बरामद किया गया है. श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश […]

विज्ञापन

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा में सोमवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़हुई जिसमें चार आतंकी मारे गये. मारे गये आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है. आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल्स, 1 एसएलआर और एक पिस्टल बरामद किया गया है.

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पुलवामा अभियान में चार आतंकवादी मारे गये. मुठभेड़ स्थल से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लासीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तालाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया. अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पायी है.

बताया जा रहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 44 आरआर बटालियन, सेना और एसओजी के जवान आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं.

जैश-ए-मोहम्मद के वांछित आतंकी फैयाज अहमद लोन गिरफ्तार
श्रीनगर से आई स्पेशल सेल की टीम ने जैश-ए-मोहम्मद के वांछित आतंकी फैयाज अहमद लोन को गिरफ्तार किया. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इसके ऊपर 2 लाख रुपये का इनाम रखा था. दिल्ली हाई कोर्ट ने इसके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट भी जारी किया हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola