ईवीएम सुरक्षित करने के लिए महाराष्ट्र में लगभग सात लाख लाल मोम के छड़ों का होगा इस्तेमाल

मुंबई : महाराष्ट्र में अगले महीने लोकसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को सुरक्षित रखने के लिए सीलिंग वैक्स (सील करने वाले लाल रंग के मोम) की 6.81 लाख छड़ों और चार लाख से अधिक मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जायेगा. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव के बाद उम्मीदवारों की […]
मुंबई : महाराष्ट्र में अगले महीने लोकसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को सुरक्षित रखने के लिए सीलिंग वैक्स (सील करने वाले लाल रंग के मोम) की 6.81 लाख छड़ों और चार लाख से अधिक मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जायेगा. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जायेगी.
इन ईवीएम मशीनों, उनकी नियंत्रण ईकाइयों और वीवीपैट मशीनों को मजबूती से सुरक्षित रखा जाता है और इसके लिए सीलिंग वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कहा गया है, ‘इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर छह सीलिंग वैक्स छड़ों का इस्तेमाल किया जायेगा और कुल 6.81 लाख सीलिंग वैक्स छड़ों की जरूरत होगी.’
यह संभवत: पहली बार है कि चुनावों में इतनी बड़ी संख्या में लाल वैक्स की जरूरत होगी. ईवीएम को सील करना चुनाव प्रक्रिया की अहम जिम्मेदारी होती है. इस साल राज्य में सीलिंग वैक्स की 6,81,800 छड़ों की जरूरत होगी. ईवीएम को सील करने के लिए सीलिंग वैक्स को पिघलाया जाता है. इसके लिए भारत का निर्वाचन आयोग मोमबत्तियां मुहैया कराता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










