फेसबुक राजकाज में सुधार का बेहतरीन जरिया:मोदी

नयी दिल्ली:सरकार द्वारा सोशल मीडिया का इस समय जैसा इस्तेमाल किया जा रहा है, पहले कभी नहीं हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग से कहा कि राजकाज में सुधार के लिए लोगों से सीधा संपर्क काफी महत्वपूर्ण है. सैंडबर्ग ने कनेक्टिविटी (संपर्क के माध्यम) पर अपने […]
नयी दिल्ली:सरकार द्वारा सोशल मीडिया का इस समय जैसा इस्तेमाल किया जा रहा है, पहले कभी नहीं हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग से कहा कि राजकाज में सुधार के लिए लोगों से सीधा संपर्क काफी महत्वपूर्ण है.
सैंडबर्ग ने कनेक्टिविटी (संपर्क के माध्यम) पर अपने विचारों से अवगत कराने के लिए मोदी से मुलाकात की. बाद में प्रधानमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर सैंडबर्ग के साथ मुलाकात को काफी फलदायी बताया.
मोदी ने खुद को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में गहरी रुचि रखनेवाला बताते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, ‘फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कामकाज के संचालन में सुधार तथा लोगों व सरकार के बीच बेहतर संपर्क के लिए किया जा सकता है. मैंने इस बात पर भी चर्चा की है कि कैसे फेसबुक का इस्तेमाल कर देश में ज्यादा पर्यटकों को लाया जा सकता है.’
सैंडबर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बातचीत के बारे में लिखा, ‘उन्होंने हमसे कहा कि वह दुनिया भर में कारगर राजकाज के लिए जनता से सीधे संवाद को अहम मानते हैं. वह देश-दुनिया के लोगों के साथ संवाद बनाये रखने के लिए फेसबुक और अन्य सोसल नेटवर्को का इस्तेमाल करते रहना चाहते हैं.’
उन्होंने यह भी लिखा कि डिजिटल राजनयन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्चिओं का स्वरूप बदला जा सकता है और इसीलिए लिए मोदी ‘पूरी दुनिया में इंटरनेट को मुक्त और स्वतंत्र’ रखने की योजना बना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




