जेटली ने कहा,जमाखोरों ने बढ़ायी महंगाई

Published at :04 Jul 2014 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
जेटली ने कहा,जमाखोरों ने बढ़ायी महंगाई

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए जमाखोरों को जिम्‍मेवार बताया. उन्‍होंने कहा कि देश में खाद्यान का उत्‍पादन बढने के बाद भी महंगाई बढ़ना चिंता की बात है,लेकिन जमाखोरों के चलते महंगाई चरम पर है.जेटली ने आज कहा कि स्थिति से घबराने की कोई जरुरत नहीं है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए जमाखोरों को जिम्‍मेवार बताया. उन्‍होंने कहा कि देश में खाद्यान का उत्‍पादन बढने के बाद भी महंगाई बढ़ना चिंता की बात है,लेकिन जमाखोरों के चलते महंगाई चरम पर है.जेटली ने आज कहा कि स्थिति से घबराने की कोई जरुरत नहीं है. साथ ही उन्होंने राज्यों से कहा कि वे कीमतों पर पर अंकुश लगाने के लिए जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कदम उठाएं.

जेटली ने यहां खाद्य मुद्रास्फीति पर आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर कहा ‘‘खाद्य वस्तुओं का उत्पादन जब पिछले साल से अधिक है, तब भी कीमतें बढ रही हैं तो इसका मतलब है कि बिचौलिए माल कहीं और दबाए हुए हैं.’’ उन्होंने कहा कि अच्छे सरकारी काम-काज का परख इसमें है कि बिचौलियों की जमाखोरी के मामल को कैसे बाहर निकाला जाए ताकि कीमतों पर अंकुश लग सके. जेटली ने कहा ‘‘यह सबसे बडी चुनौती है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola