राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले केजरीवाल

Published at :03 Jul 2014 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले केजरीवाल

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात में दिल्ली में सरकार गठन की संभावनाओं पर बातचीत की. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा भंग कर नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की.केजरीवाल ने मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात में दिल्ली में सरकार गठन की संभावनाओं पर बातचीत की. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा भंग कर नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की.केजरीवाल ने मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. हमारे एक विधायक को जान से मारने की धमकी दी है.

हमने राष्ट्रपति से शिकायत अपनी सारी समस्याएं रखी है किस तरह भाजपा हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल ने कहा कि हमने मुलाकात के दौरान दिल्ली में सरकार गठन की संभावना को पूरी तरह खारिज कर दी है. हमने मांग की है कि विधानसभा को भंग करके दोबारा चुनाव कराना चाहिए. अगर विधानसभा भंग नहीं की गयी तो खरीद फरोख्त की राजनीति होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola