ePaper

चुनाव आयोग से राहुल गांधी को मिली क्लीन चिट, कहा-छात्रों से मुलाकात आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

Updated at : 21 Mar 2019 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग से राहुल गांधी को मिली क्लीन चिट, कहा-छात्रों से मुलाकात आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

चेन्नई : चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में छात्रों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत को खारिज कर दिया है. तमिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यव्रत साहू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चेन्नई स्थित स्टेला मेरिस कॉलेज की छात्राओं से मुलाकात और संबोधन के मामले […]

विज्ञापन

चेन्नई : चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में छात्रों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत को खारिज कर दिया है. तमिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यव्रत साहू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चेन्नई स्थित स्टेला मेरिस कॉलेज की छात्राओं से मुलाकात और संबोधन के मामले में स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों ने जांच के आधार पर बताया है कि इससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है.

इसे भी देखें : अपनी विफलता छिपाने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : राहुल गांधी

रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज प्रशासन ने आयोग की अनुमति के बाद ही 13 मार्च को छात्राओं के साथ राहुल की मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया था. उन्होंने कहा कि पूर्वानुमति से कार्यक्रम आयोजित होने के कारण आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है. हालांकि, साहू ने कार्यक्रम के दौरान राहुल द्वारा भाषण देने के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी से अग्रिम रिपोर्ट मांगी है.

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिये थे कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान कॉलेज प्रशासन ने किस आधार पर छात्राओं से राहुल की मुलाकात के आयोजन की अनुमति दी. इस दौरान ही राहुल ने छात्राओं से बातचीत के दौरान चुनाव बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola