करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान ने की Technical Chat
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 10:16 PM
नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक बैठक की. इस बैठक में गलियारे के निर्माण के विभिन्न इंजीनियरिंग पहलुओं पर चर्चा की गयी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह बैठक तब हुई, जब पिछले दिनों दोनों देशों ने पाकिस्तान के […]
नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक बैठक की. इस बैठक में गलियारे के निर्माण के विभिन्न इंजीनियरिंग पहलुओं पर चर्चा की गयी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह बैठक तब हुई, जब पिछले दिनों दोनों देशों ने पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले से जोड़ने वाले गलियारे के निर्माण की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत की थी.
इसे भी देखें : करतारपुर कॉरिडोर : भारत ने कहा, हर दिन 5000 श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त प्रवेश दे पाकिस्तान
सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरों और सर्वेक्षकों सहित विशेषज्ञ स्तर की तकनीकी बैठक प्रस्तावित ‘जीरो पॉइंट’ पर हुई. बीते 14 मार्च को हुई बैठक में हुए निर्णय पर आगे का कदम उठाने के लिए यह बातचीत हुई. भारत लंबे समय से यह बैठक करने का इच्छुक था. उसने बीते 15 फरवरी को ही यह बैठक करने का सुझाव दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने इस बैठक को मसौदा समझौते से जोड़ दिया था.
सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञों ने कॉरिडोर की रूपरेखा, कॉर्डिनेट और प्रस्तावित ‘क्रॉसिंग पॉइंट’ के इंजीनियरिंग पहलुओं पर चर्चा की. मंगलवार को निर्माण स्थल का जायजा लिए जाने और सर्वे के नतीजों पर दो अप्रैल को होने वाली बैठक में चर्चा की जायेगी. ‘जीरो पॉइंट’ वह जगह है, जहां पर कॉरिडोर का भारतीय हिस्सा और पाकिस्तानी हिस्सा मिलेगा.
भारत ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ कॉर्डिनेट साझा किया था, लेकिन पाकिस्तानी पक्ष ने अलग कॉर्डिनेट दिये. भारत और पाकिस्तान पिछले साल करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ने के लिए गलियारा बनाने को सहमत हुए थे.
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देवजी ने करतारपुर में अंतिम समय बिताया था. करतारपुर साहिब पाकिस्तान में पंजाब के नरोवाल जिले में है. रावी नदी के दूसरी ओर स्थित करतारपुर साहिब की डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से दूरी करीब चार किलोमीटर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










