धोखाधड़ी के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद के खिलाफ केस दर्ज

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद के खिलाफ शुक्रवार को 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता पर आरोप है कि सरकारी डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक पद पर रहते हुए उन्होंने 50 करोड़ रुपये की […]
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद के खिलाफ शुक्रवार को 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने बताया कि सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता पर आरोप है कि सरकारी डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक पद पर रहते हुए उन्होंने 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता की है.
रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक कमल किशोर सहारे की शिकायत के आधार पर गुप्ता के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में सहारे ने आरोप लगाया है कि अपने कार्यकाल में गुप्ता ने 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




