VIDEO : भारत ने पिनाक गाइडेड मिसाइल का किया तीसरा सफल परीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 7:52 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजस्थान में पोखरण मरु क्षेत्र से स्वदेश विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का मंगलवार को तीसरा सफल परीक्षण किया गया. इससे पहले सोमवार को दो सफल परीक्षण किया गया था. इससे सेना की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी. यह हथियार प्रणाली अत्याधुनिक मार्गदर्शन किट से सुसज्जित है जिसमें एक उन्नत नेविगेशन और नियंत्रण […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजस्थान में पोखरण मरु क्षेत्र से स्वदेश विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का मंगलवार को तीसरा सफल परीक्षण किया गया. इससे पहले सोमवार को दो सफल परीक्षण किया गया था.

इससे सेना की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी. यह हथियार प्रणाली अत्याधुनिक मार्गदर्शन किट से सुसज्जित है जिसमें एक उन्नत नेविगेशन और नियंत्रण प्रणाली शामिल है. रक्षा मंत्रालय ने कहा, डीआरडीओ द्वारा स्वदेश विकसित पिनाक, सटीक निशाना साधने के लिये शस्त्र भंडार की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा.

परीक्षण के बारे में यह कहा गया कि हथियार प्रणाली ने तय लक्ष्यों पर काफी सटीक निशाना लगाया और वांछित सटीकता हासिल की. मंत्रालय ने कहा, टेलीमेट्री सिस्टम ने उड़ान पथ के दौरान वाहन पर नजर रखी और उसकी निगरानी की. मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola