ePaper

केंद्रीय कैबिनेट ने बंगाल और ओडिशा के बीच तीसरी रेलवे लाइन को मंजूरी दी

Updated at : 07 Mar 2019 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट ने बंगाल और ओडिशा के बीच तीसरी रेलवे लाइन को मंजूरी दी

नयी दिल्ली : आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने पश्चिम बंगाल के नारायणगढ़ और ओडिशा के भद्रक के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को बृस्पतिवार को मंजूरी दे दी.वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को इस आशय की जानकारी दी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने पश्चिम बंगाल के नारायणगढ़ और ओडिशा के भद्रक के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को बृस्पतिवार को मंजूरी दे दी.वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को इस आशय की जानकारी दी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

जेटली ने बताया कि नयी 155 किलोमीटर लाइन का निर्माण होने पर इस मार्ग पर भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी.उन्होंने कहा कि तीसरी लाइन का निर्माण होने पर अतिरिक्त क्षमता सृजित करने के साथ वर्तमान एवं अतिरिक्त यातायात से निपटने में भी मदद मिलेगी.सरकारी अनुमानों के अनुसार, इस परियोजना पर 1866.31 करोड़ रूपये की लागत आयेगी और इसे 2023..24 तक पूरा किया जा सकेगा.इससे 37.2 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित होने का अनुमान है.

इसके साथ ही कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज 4 के छह में से तीन कारिडोर को मंजूरी दे दी. वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने मुकुंदपुर-मौजपुर, आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम और एयरोसिटी-तुगलकाबाद कारिडोर को मंजूरी दी. इन तीन कारिडोर की लम्बाई 61.679 किलोमीटर होगी और इसमें 17 भूमिगत स्टेशन तथा 29 जमीन से ऊपर स्टेशन होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola