कर्नाटक : कांग्रेस के बागी विधायक उमेश जाधव भाजपा में शामिल, खड़गे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 7:11 PM
कलबुर्गी (कर्नाटक) : कांग्रेस के बागी विधायक उमेश जाधव बुधवार को यहां एक रैली में भाजपा में शामिल हो गये. दो दिन पहले उन्होंने कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता छोड़ी थी. माना जा रहा है कि जाधव आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. जाधव यहां रैली के दौरान […]
कलबुर्गी (कर्नाटक) : कांग्रेस के बागी विधायक उमेश जाधव बुधवार को यहां एक रैली में भाजपा में शामिल हो गये. दो दिन पहले उन्होंने कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता छोड़ी थी. माना जा रहा है कि जाधव आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
जाधव यहां रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले भाजपा में शामिल हुए. वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पार्टी के कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. मोदी के मंच पर आने से पहले जाधव ने कहा, भाजपा में शामिल होकर मैं खुश हूं और मुझे इस पर गर्व है. उन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कलबुर्गी के लोगों का आशीर्वाद भी मांगा.
भाजपा सूत्रों ने बताया कि जाधव गुलबर्गा लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता खड़गे के खिलाफ उम्मीदवार हो सकते हैं. नौ बार विधायक और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके खड़गे को कभी चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ा. जाधव ने सोमवार को विधानसभा के स्पीकर रमेश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा था. कांग्रेस ने स्पीकर को अर्जी देकर जाधव, रमेश जरकीहोली, बी नागेंद्र और महेश कुमाथली को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य करार देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










