धूमधाम से मनायी जा रही है शिवरात्रि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 3:13 PM
जयपुर : राजस्थान में सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया. राज्य भर के शिवालयों में महादेव की पूजा अर्चना करने के लिये सुबह से ही श्रृद्धालुओं की लंबी कतारें लग गयीं थीं . राजधानी जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना […]
जयपुर : राजस्थान में सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया. राज्य भर के शिवालयों में महादेव की पूजा अर्चना करने के लिये सुबह से ही श्रृद्धालुओं की लंबी कतारें लग गयीं थीं . राजधानी जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिये कतार में लग गयी. वहीं क्वींस रोड वैशालीनगर स्थित झारखंड महादेव, बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव, सहित सभी शिवालयों में मेले सा माहौल रहा. शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दूध मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया और उन्हें बेर, धतूरा, बिल्व पत्र अर्पित कर पूजा अर्चना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










