पालघर में फिर आया भूकम्प, तीव्रता 4.3, सहमे लोग

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले के कई हिस्सों में 4.3 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. अधिकारी ने बताया कि पिछले साल नवम्बर के बाद यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था. पालघर जिले के अधिकतर हिस्सों विशेषकर दहानु और तलासरी तालुका में नवम्बर के बाद से ही लगातार ऐसे झटके महसूस किये […]
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले के कई हिस्सों में 4.3 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. अधिकारी ने बताया कि पिछले साल नवम्बर के बाद यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था. पालघर जिले के अधिकतर हिस्सों विशेषकर दहानु और तलासरी तालुका में नवम्बर के बाद से ही लगातार ऐसे झटके महसूस किये जा रहे हैं.
आखिरी बार 20 फरवरी को झटके महसूस किए गये थे.
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, ‘‘ आज सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 4.3 मापी गयी, जो कि पिछले चार महीनों में सबसे अधिक है.” उन्होंने कहा, ‘‘ इस बार भी भूकंप का केंद्र दहानु तालुका के धुन्दल्वादी गांव में था, जो कि भूकम्प से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है.”
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भूकंप दर्ज किया.
भूकंप के भय के कारण दहानु और तलासरी तालुका के लोग अपने घरों से दूर अस्थायी तंबुओं में रह रहे हैं. गौरतलब है कि एक फरवरी को यहां कम से कम छह भूकंप के झटके महसूस किये गये थे, जिसकी तीव्रता तीन और 4.1 के बीच मापी गयी थी. इससे स्थानीय लोगों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




