उस्ताद अमजद अली खान का छह करोड़ का सरोद लापता

नयी दिल्लीः उस्ताद अमजद अली खान का सरोद गायब हो गया है. उस्ताद लंदन से दिल्ली आ रहे थे. उन्होंने एक चैनल से बातचीत के दौरान अपनी व्यथा सुनायी उन्होंने कहा कि मेरा सरोद गायब हो गया है. मैं नहीं जानता कि यह कैसे हुआ लेकिन मेरा सरोद बेशकीमती है जिसके पास भी यह सरोद […]
नयी दिल्लीः उस्ताद अमजद अली खान का सरोद गायब हो गया है. उस्ताद लंदन से दिल्ली आ रहे थे. उन्होंने एक चैनल से बातचीत के दौरान अपनी व्यथा सुनायी उन्होंने कहा कि मेरा सरोद गायब हो गया है. मैं नहीं जानता कि यह कैसे हुआ लेकिन मेरा सरोद बेशकीमती है जिसके पास भी यह सरोद है. कृपया लौटा दें. उनकी आवाज में सरोद खोने का गम साफ सुनायी दे रहा था.
उस्ताफ अमजद अली खान अपने प्रशंसकों से भी प्रार्थना करने का आग्रह कर रहे थे साथ ही उन्होंने मीडिया वालों से भी मदद की अपील की. यह सरोद उनके पास लगभग 45 सालों से उनके पास था यह सबसे पुराना सरोद था.’मैं बस उम्मीद ही कर सकता हूं कि चमत्कार होगा और यह लौट आएगा.अमजद अली ख़ाँ का जन्म ग्वालियर में 9 अक्टूबर 1945 को हुआ. ग्वालियर में संगीत के ‘सेनिया बंगश’ घराने की छठी पीढ़ी में जन्म लेने वाले अमजद अली खाँ को संगीत विरासत में प्राप्त हुआ था. इनके पिता उस्ताद हाफ़िज़ अली खाँ ग्वालियर राज-दरबार में प्रतिष्ठित संगीतज्ञ थे.
इस घराने के संगीतज्ञों ने ही ईरान के लोकवाद्य ‘रबाब’ को भारतीय संगीत के अनुकूल परिवर्द्धित कर ‘सरोद’ नामकरण किया. मात्र बारह वर्ष की आयु में एकल सरोद-वादन का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया था. एक छोटे से बालक की सरोद पर अनूठी लयकारी और तंत्रकारी सुन कर दिग्गज संगीतज्ञ दंग रह गए.
* मेरे लिए अनमोल है सरोद : उस्ताद अमजद अली
उस्ताद ने एयरलाइन से इसकी शिकायत की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कोई हर्जाना नहीं चाहते. कहा, ह्यमैं चाहता हूं कि विमानन कंपनी मेरे सरोद का पता लगाये और मुझे वह सरोद लौटा दे, क्योंकि यह मेरे लिए अनमोल है. मैं कोई हर्जाना नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि उन्होंने विमानन कंपनी से लंदन में कहा था, ह्यसरोद को सावधानी के साथ रखें, क्योंकि यह मेरा जीवन है, और अब ऐसा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




