पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए खतरा : शिवसेना

Updated at : 27 Feb 2019 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए खतरा : शिवसेना

मुंबई : पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय लड़ाकू विमानों द्वारा बमबारी किए जाने के बाद शिवसेना ने लगातार ऐसे अभियान चलाने की मांग बुधवार को की. शिवसेना ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया के लिए ‘खतरा’ बताया. उन्होंने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में दावा किया कि दुनिया में तब तक शांति नहीं आ […]

विज्ञापन

मुंबई : पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय लड़ाकू विमानों द्वारा बमबारी किए जाने के बाद शिवसेना ने लगातार ऐसे अभियान चलाने की मांग बुधवार को की. शिवसेना ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया के लिए ‘खतरा’ बताया. उन्होंने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में दावा किया कि दुनिया में तब तक शांति नहीं आ सकती जब तक पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा न दिया जाए .

मजाकिया पुट के साथ की गई टिप्पणी में शिवसेना ने कहा कि क्या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों का ठिकाना ‘सांस्कृतिक केंद्र’ था क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि उनकी जमीन से आतंकवाद से जुड़ा कोई कृत्य नहीं हो रहा है. संपादकीय में कहा गया है, ‘‘दुनिया में तब तक शांति नहीं आ सकती जब तक पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा ना दिया जाए.

पाकिस्तान जैसा देश सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है. पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है इसलिए सेना प्रमुख प्रधानमंत्री और सरकार के नाम पर अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हैं.” सामना में कहा गया है कि जिस तरह अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान की जमीन पर मार गिराया. सीआरपीएफ के 40 जवानों का बदला उसी तरह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को मार कर लिया जाए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola