कश्मीर के सोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 8:34 AM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सोपियां जिले में बुधवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया.मारे गये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताये जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपियां जिले के मीमेन्दर […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सोपियां जिले में बुधवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया.मारे गये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताये जा रहे हैं.
#UPDATE: Both the terrorists neutralised in the encounter were affiliated to Jaish-e-Mohammed. https://t.co/XR32ZRzQEm
— ANI (@ANI) February 27, 2019
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपियां जिले के मीमेन्दर इलाके में खोज एवं तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उनपर गोलियां चलाईं. जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयीऔर सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया.
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. खबर लिखे जाने तक फायरिंग रुक चुकी है और इलाके में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










