अमरनाथ गुफा की ओर जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की मौत

Updated at : 30 Jun 2014 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
अमरनाथ गुफा की ओर जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की मौत

श्रीनगर:दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा के दौरान तीन तीर्थयात्रियों की रास्ते में अलग-अलग कारणों से मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के रास्ते पर पहाड़ों से लुढ़क कर आ रहे पत्थरों से दो यात्रियों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान यूपी के बनारस […]

विज्ञापन

श्रीनगर:दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा के दौरान तीन तीर्थयात्रियों की रास्ते में अलग-अलग कारणों से मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के रास्ते पर पहाड़ों से लुढ़क कर आ रहे पत्थरों से दो यात्रियों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान यूपी के बनारस निवासी सुरेश यादव (35) और पंजाब के भठिंडा निवासी तारा सिंह (28) के रूप में हुई है.

वहीं, शनिवार शाम को रायलपठरी में एक अन्य यात्री सुनील (31) की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो गयी. 44 दिन चलनेवाली यह यात्र शनिवार को छोटे बालटाल मार्ग से शुरू हुई, जिसमें 10,000 भक्त गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बननेवाले शिवलिंग के दर्शन करने जा रहे हैं. तीर्थयात्रियों के पारंपरिक पहलगाम मार्ग में तीन दिन के लिए बदलाव किया गया है, क्योंकि उस मार्ग का 46 किमी अब भी बर्फ से ढका हुआ है. पारंपरिक मार्ग से यात्र करने देने का फैसला सोमवार को अमरनाथ श्रइन बोर्ड द्वारा मार्ग से बर्फ के हटाये जाने का निरीक्षण करने के बाद लिया जायेगा. यात्रा की समाप्ति 10 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के साथ होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola