एक्सप्रेस ट्रेन में चूहे ने यात्री के कान काटे

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु):चेन्नई-तिरुनेलवेली नेल्लई एक्सप्रेस में चूहे ने एक यात्री का कान काट लिया. इसके कारण ट्रेन को आधे घंटे तक मदुरै जंक्शन पर रुकना पड़ा. रेलवे पुलिस ने बताया कि मदुरै स्टेशन से करीब 150 किलोमीटर पहले सुबह साढ़े चार बजे चूहे ने 54 वर्षीय चाल्र्स के कान काट लिये. ट्रेन के पांच बजे स्टेशन […]
तिरुनेलवेली (तमिलनाडु):चेन्नई-तिरुनेलवेली नेल्लई एक्सप्रेस में चूहे ने एक यात्री का कान काट लिया. इसके कारण ट्रेन को आधे घंटे तक मदुरै जंक्शन पर रुकना पड़ा. रेलवे पुलिस ने बताया कि मदुरै स्टेशन से करीब 150 किलोमीटर पहले सुबह साढ़े चार बजे चूहे ने 54 वर्षीय चाल्र्स के कान काट लिये.
ट्रेन के पांच बजे स्टेशन पहुंचने पर डॉक्टरों ने चाल्र्स का इलाज किया, जिसके कारण ट्रेन वहां आधे घंटे तक रुकी रही. स्थानीय रेलवे एसोसिएशन का कहना है कि ट्रेनों में चूहों के बढ़ते आतंक की शिकायत की गयी है और उन पर अमल भी हुआ है. लेकिन, यात्री उतरते हुए डिब्बों में खाने-पीने का सामान छोड़ जाते हैं, जिसके कारण चूहों से पूरी तरह निजात पाना संभव नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




