भारत में 16 करोड़ लोग पीते हैं शराब: सर्वेक्षण

Updated at : 19 Feb 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में 16 करोड़ लोग पीते हैं शराब: सर्वेक्षण

नयी दिल्ली : सरकार की ओर से कराये गये एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार 10 से 75 साल के आयु वर्ग के 14.6 प्रतिशत लोग (16 करोड़) शराब पीते हैं. छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश तथा गोवा में शराब का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है. सर्वेक्षण में यह पता चला है कि शराब के बाद देश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार की ओर से कराये गये एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार 10 से 75 साल के आयु वर्ग के 14.6 प्रतिशत लोग (16 करोड़) शराब पीते हैं. छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश तथा गोवा में शराब का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है. सर्वेक्षण में यह पता चला है कि शराब के बाद देश भर में भांग और अन्य नशीले पदार्थों का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है.

शराब पर निर्भर लोगों में से 38 में से एक ने किसी न किसी उपचार की सूचना दी, जबकि 180 में से एक ने रोगी के तौर पर या अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर यह सर्वेक्षण किया.

यह सर्वेक्षण सभी 36 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में किया गया. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर 186 जिलों के 2,00,111 घरों से संपर्क किया गया और चार लाख 73 हजार 569 लोगों से इस बारे में बातचीत की गयी. पिछले 12 महीनों में लगभग तीन करोड एक लाख लोगों ने भांग या उसके अन्य उत्पादों का इस्तेमाल किया.

राष्ट्रीय स्तर पर जिन अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल होता है उसमें सबसे अधिक 1.14 फीसदी लोग हेरोइन का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद एक प्रतिशत से कुछ कम लोग नशीली दवाइयों का सेवन करते हैं, जबकि आधा फीसदी से कुछ अधिक लोग अफीम खाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola