ePaper

गृह मंत्री राजनाथ ने पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया

Updated at : 14 Feb 2019 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्री राजनाथ ने पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है. उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद ने किया है. मैं देश के लोगों को इस बात का आश्वासन देता हूं इसका कड़ा जवाब दिया जायेगा. इससे पहले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है. उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद ने किया है. मैं देश के लोगों को इस बात का आश्वासन देता हूं इसका कड़ा जवाब दिया जायेगा.

इससे पहले गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बात की और सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों के घातक हमले के बाद की राज्य की स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बिहार में शुक्रवार का अपना कार्यक्रम भी रद्द कर दिया. वह शुक्रवार को जम्मू कश्मीर जा सकते हैं. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री ने राज्यपाल से बाचतीत की जिन्होंने उन्हें राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया. सिंह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक आरआर भटनागर से भी बातचीत की और उन्हें जरूरी निर्देश दिये. गृह मंत्रालय स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है.

सिंह ने ट्वीट किया, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर कायराना हमला बहुत ही पीड़ाजनक और विचलित कर देनेवाला है. मैं सीआरपीएफ के हर उस जवान को नमन करता हूं जिसने देश की सेवा में अपनी जान कुर्बान की है. पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को सीआरपीएफ की एक बस से टकरा दिया. इस विस्फोट में सीआरपीएफ के कम से कम 40 कर्मी शहीद हुए हैं. ये जवान इस बस से जा रहे थे. यह हमला 2016 में हुए उरी हमले के बाद से राज्य में सबसे भीषण आतंकी हमलों में एक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola