ePaper

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस के इस पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

Updated at : 14 Feb 2019 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस के इस पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

नयी दिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है. इस घटनाक्रम के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं. लेकिन बताया जा रहा है कि वह पार्टी में बनी रहेंगी. वह दिल्ली महिला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है.

इस घटनाक्रम के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं. लेकिन बताया जा रहा है कि वह पार्टी में बनी रहेंगी. वह दिल्ली महिला मोर्चे की अध्यक्ष भी बनी रहेंगी.

खबर है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनी कमेटियों में जगह नहीं मिलने के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह फैसला लिया. आम चुनाव के लिए दिल्ली मीडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी में शर्मिष्ठा कीजगह पर रमाकांत गोस्वामी को चुना गया है. शर्मिष्ठा मुखर्जी के इस्तीफे की यही वजहबतायीजा रही है.

इस बीच एक बार फिर से शर्मिष्ठा मुखर्जी के भाजपा में शामिल होने की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. यहां यह जानना गौरतलब है कि पिछले साल पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होनेकेबाद भी ऐसी अफवाहों का बाजार गर्म था कि शर्मिष्ठा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं.

तब उन अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा था – मैं राजनीति में इसलिए आई क्योंकि मैं कांग्रेस पर विश्वास करती हूं. कांग्रेस छोड़ने की बजाय मैं राजनीति छोड़ना पसंद करूंगी.

यही नहीं, प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी नाराजगी जाहिर करतेहुए कहा – आपके भाषण भुला दिये जाएंगे, मगर तस्वीरें हमेशा के लिए रह जाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola