नेशनल हेराल्ड केस:सोनिया और राहुल को कोर्ट ने भेजा सम्मन

नयी दिल्लीः नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को गुरुवार को सम्मन जारी किया गया है. सुब्रह्मण्यम स्वामी की अर्जी पर पटियाला कोर्ट ने सोनिया-राहुल समेत सात लोगों को समन जारी किया गया है. जिन सात लोगों को समन किया गया है उनमें सोनिया-राहुल के अलावा मोतीलाल वोहरा, सैम पित्रोदा, […]
नयी दिल्लीः नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को गुरुवार को सम्मन जारी किया गया है. सुब्रह्मण्यम स्वामी की अर्जी पर पटियाला कोर्ट ने सोनिया-राहुल समेत सात लोगों को समन जारी किया गया है. जिन सात लोगों को समन किया गया है उनमें सोनिया-राहुल के अलावा मोतीलाल वोहरा, सैम पित्रोदा, सुमन दूबे. ऑस्कर फर्नांडिस जैसे महत्वपूर्ण नेता भी है. सभी आरोपियों को सात अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है.
All documents in National Herald case submitted by me confirmed by Registrar of Companies as authentic. Case fixed for 23rd for decision
— Subramanian Swamy (@Swamy39) May 19, 2014
राहुल-सोनिया को हो सकती है उम्र कैद
जानकारी के अनुसार सोनिया-राहुल अपने वकील के जरिये बाहर से ही अर्जी दायर कर सकते हैं और हो सकता है उन्हें कोर्ट में पेश नहीं होना पडे. किन्तु सूत्रों के अनुसार कम-से-कम एक बार तो सोनिया-राहुल को कोर्ट के सामने पेश होना होगा. कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आरोप साबित होता है तो इनलोगों को उम्र कैद भी हो सकता है. उधर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रथम दृष्टया सभी आरोपियों के खिलाफ लगाये गये आरोपों के सही सबूत पाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




