विजय माल्या की संपत्ति की रिकवरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होगी : PNB चेयरमैन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन सुनील मेहता ने आज कहा कि विजय माल्या की संपत्ति की रिकवरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होगी, कानूनी प्रक्रिया अभी चल ही रही है. नीरव मोदी के मामले में उन्होंने कहा कि हमने सौ प्रतिशत प्रावधान किया है, तीसरी तिमाही तक यह पूरा हो जायेगा. बैंक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन सुनील मेहता ने आज कहा कि विजय माल्या की संपत्ति की रिकवरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होगी, कानूनी प्रक्रिया अभी चल ही रही है. नीरव मोदी के मामले में उन्होंने कहा कि हमने सौ प्रतिशत प्रावधान किया है, तीसरी तिमाही तक यह पूरा हो जायेगा.
Sunil Mehta, Chairman Punjab National Bank (PNB) on Vijay Mallya: Recovery of his assets will be done as per legal procedures. Judicial process is still underway. pic.twitter.com/8eeOqWl27B
— ANI (@ANI) February 5, 2019
बैंक के चेयरमैन सुनील मेहता ने कहा कि बैंक की पहली तिमाही में स्लीपेज 5250 करोड़ रहा, दूसरी तिमाही में यह 4470 करोड़ हो गया, जबकि तीसरी तिमाही में यह 3200 करोड़ है. यानी की स्लीपेज में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है. इस गिरावट से बैंक उस घाटे को कम कर पायेगा जिससे वह पिछले कुछ समय से गुजर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










