पीएम मोदी से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके समक्ष राज्य से जुड़ी कुछ मांगे रखीं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर जारी की . आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह मुलाकात लगभग आधे घंटे चली जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके समक्ष राज्य से जुड़ी कुछ मांगे रखीं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर जारी की . आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह मुलाकात लगभग आधे घंटे चली जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि केंद्र सरकार ‘मूल्य न्यूनतम भुगतान योजना’ (पीडीपीएस) खरीफ 2017 संबंध में केंद्र के हिस्से के 575.90 करोड़ रुपये जल्द से जल्द जारी किया जाए.
मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि ‘प्रधानमंत्री अन्नादाता आय सरंक्षण अभियान’ (पीएम- आशा) की पहले की घोषणा पर अमल पर ध्यान दिया जाए. इससे पहले कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शिष्टाचार भेंट की.” उधर, कमलनाथ सोमवार को कुछ देर के लिए लोकसभा में पहुंचे. वह छिंदवाड़ा से सांसद हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










