मुंबई लोकल का बढ़ा हुआ किराया वापस

Updated at : 24 Jun 2014 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई लोकल का बढ़ा हुआ किराया वापस

मुंबईः आज एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत रेल मंत्रालय ने मुंबई लोकल के बढे हुए किराये को वापस ले लिया है. किन्तु यह केवल सेकेंड क्लास मुंबई लोकल ट्रेन के लिए ही लागू होगा. फर्स्ट क्लास में सफर करने वालों को बढ़ा हुआ किराया ही देना होगा. दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि […]

विज्ञापन

मुंबईः आज एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत रेल मंत्रालय ने मुंबई लोकल के बढे हुए किराये को वापस ले लिया है. किन्तु यह केवल सेकेंड क्लास मुंबई लोकल ट्रेन के लिए ही लागू होगा. फर्स्ट क्लास में सफर करने वालों को बढ़ा हुआ किराया ही देना होगा.

दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि सेकेंड क्लास में भी यह रियायत केवल 80 किलोमीटर तक यात्रा करने वाले यात्रियों को ही मिलेगा. इससे अधिक दूरी का सफर करने वालों को बढा हुआ किराया ही देना पडेगा.साथ ही सूत्रों के अनुसार यह बढा हुआ किराया 25 जून से लागू न होकर अब 28 जून से लागू होगा.

गौरतलब है कि मुंबई लोकल ट्रेन के किराये को लेकर बीजेपी शिवसेना के सांसदों ने रेल मंत्री से मुलाकात की थी और उन्होंने इसमें रियायत का आश्वासन दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola