मथुरा में ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली,दो की मौत,चार घायल

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मथुरा-कासगंज रेलखण्ड पर आज सुबह राया कस्बे के समीप एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ जाने से ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत […]
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मथुरा-कासगंज रेलखण्ड पर आज सुबह राया कस्बे के समीप एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ जाने से ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा रेलवे ट्रैक तथा आसपास छिटक कर गिरे ट्रैक्टर-ट्राली के मलबे की चपेट में आ जाने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई तथा 4 यात्री घायल हो गए. राजकीय रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह सात बजे उस समय हुआ जब पिरसुआ गांव के समीप स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर बिसावली निवासी पप्पू ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालनी चाही.
तभी ट्रैक पर कासगंज की ओर से आ रही 55337 डाउन कासगंज-अछनेरा पैसेंजर गाडी ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी. एक जोरदार धमाके के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली के टुकडे-टुकडे हो गए. चालक पप्पू की मौके पर ही मृत्यु हो गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली के टुकड़ों की चपेट में आए पिरसुआ निवासी दुर्गाप्रसाद (70) भी गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें जब तक कोई चिकित्सा मिल पाती, उन्होंने भी दम तोड दिया.
इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अवशेषों की चपेट में आने से ट्रेन के अगले डिब्बे में सवार वे चार यात्री भी घायल हुए हैं जो या तो दरवाजे पर बैठे हुए थे अथवा लटके हुए थे. जीआरपी कोतवाली प्रभारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




