जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से रिश्ता रखते हैं. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है. नये साल के […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से रिश्ता रखते हैं. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है.
नये साल के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जैश-ए-मोहम्मद के कुछ आतंकियों के घाटी में घुसने की खबर है. बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने कश्मीर में अपने आतंकियों को भेजना शुरू कर दिया है. सूत्रों की मानें तो बीते महीने नौ दिसंबर को घाटी में अब्दुल रशीद गाजी को भेजा है.
गाजी पर नये आतंकी तैयार करने और इलाके में तबाही मचाने की जिम्मेदारी दी गयी है. यह आतंकी IED ब्लास्ट करने में माहिर है. पहले भी आतंकियो को यह हथियार चलाने, विस्फोट करने की ट्रेनिंग देते रहा है. आतंक से मुकाबले के लिए जवान मुस्तैद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










