ePaper

राफेल सौदा: लोकसभा में आज भी हंगामे के आसार, ‘ओपन बुक'' परीक्षा लेंगे राहुल गांधी, ये हैं चार प्रश्‍न

Updated at : 03 Jan 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
राफेल सौदा: लोकसभा में आज भी हंगामे के आसार, ‘ओपन बुक'' परीक्षा लेंगे राहुल गांधी, ये हैं चार प्रश्‍न

नयी दिल्ली : राफेल सौदे के मामले को लेकर गुरुवार को यानी आज भी लोकसभा में हंगामा देखने को मिल सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को संसद में राफेल सौदे पर ‘ओपन बुक’ परीक्षा का सामना करना है. राहुल ने सवाल किया कि वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राफेल सौदे के मामले को लेकर गुरुवार को यानी आज भी लोकसभा में हंगामा देखने को मिल सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को संसद में राफेल सौदे पर ‘ओपन बुक’ परीक्षा का सामना करना है.

राहुल ने सवाल किया कि वह परीक्षा में खुद आएंगे या अपने प्रतिनिधि को भेजेंगे. राहुल ने ‘‘परीक्षा’ के लिए प्रधानमंत्री को चार सवाल भी भेजे और उनसे पूछा कि हर विमान के लिए 560 करोड़ रुपये की जगह 1600 करोड़ रुपये का भुगतान क्यों हुआ और करार ‘‘एए’ (रिलायंस समूह के अनिल अंबानी का संदर्भ) को क्यों दिया गया, सार्वजनिक क्षेत्र की हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड को क्यों नहीं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा,‘‘कल यानी गुरुवार को, प्रधानमंत्री संसद में ‘ओपन बुक राफेल सौदा परीक्षा’ का सामना करेंगे.’

उन्होंने लिखा ‘‘परीक्षा के प्रश्न ये हैं…

प्रश्न1: 126 की जगह 36 विमानों की जरूरत क्यों?

प्रश्न2: 560 करोड़ रुपये प्रति विमान की जगह 1600 करोड़ रुपये क्यों?

प्रश्न3: मोदी जी, कृपया हमें बताइए कि पर्रिकर जी राफेल फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखते हैं और इसमें क्या है?

प्रश्न4: ‘एचएएल’ की जगह ‘एए’ क्यों? क्या वह (मोदी) आएंगे या प्रतिनिधि भेजेंगे?’

गांधी ने बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ‘‘अपने कक्ष में छिप’ रहे हैं और उनके पास राफेल सौदे पर संसद में सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola