तोगड़िया बनायेंगे पार्टी, राम मंदिर के मुद्दे के साथ 2019 के चुनाव में ठोकेंगे ताल

Updated at : 03 Jan 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
तोगड़िया बनायेंगे पार्टी, राम मंदिर के मुद्दे के साथ 2019 के चुनाव में ठोकेंगे ताल

जोधपुर : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया राजनीतिक दल बनाने की तैयारी में जुअ चुके हैं. यह दल 2019 के लोकसभा चुनाव में अन्य पार्टियों को टक्कर देने का काम करेगा. बुधवार को तोगड़िया ने कहा कि वह एक महीने के भीतर एक राजनीति दल बनाएंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में लगभग सभी […]

विज्ञापन

जोधपुर : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया राजनीतिक दल बनाने की तैयारी में जुअ चुके हैं. यह दल 2019 के लोकसभा चुनाव में अन्य पार्टियों को टक्कर देने का काम करेगा. बुधवार को तोगड़िया ने कहा कि वह एक महीने के भीतर एक राजनीति दल बनाएंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों को उतारेंगे.

उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गयी हैं. वह जल्द ही पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे.

जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर आये तोगड़िया ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और देश के लोगों को एक विकल्प की जरुरत है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण, जम्मू कश्मीर में हिंदूओं को वापस लाने, युवाओं के रोजगार और किसानों के मुद्दे पर कुछ नहीं किया.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जल्द से जल्द राम मंदिर बनाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करके किसानों के मुद्दे हल करने और वालमार्ट के कारण बंद हुए छोटे उद्यमों और छह करोड़ दुकानों को फिर से खड़ा करने के एजेंडे पर काम करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola