पिछले तीन साल में मनरेगा के तहत 19 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला रोजगार

नयी दिल्ली : सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया कि वर्ष 2015-16 से लेकर 21 दिसंबर, 2018 तक महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत 19 करोड़ से अधिक परिवारों को रोजगार मिला. लोकसभा में भाजपा सांसद डॉ मनोज राजोरिया के एक सवाल के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव […]
नयी दिल्ली : सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया कि वर्ष 2015-16 से लेकर 21 दिसंबर, 2018 तक महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत 19 करोड़ से अधिक परिवारों को रोजगार मिला. लोकसभा में भाजपा सांसद डॉ मनोज राजोरिया के एक सवाल के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने सदन को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत वर्ष 2015-16 में चार करोड़ 81 लाख 32 हजार परिवारों को रोजगार मिला, जबकि 2016-17 में पांच करोड़ 12 लाख 22 हजार परिवारों को रोजगार मिला. मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017-18 में पांच करोड़ 11 लाख 71 हजार परिवारों जबकि मौजूदा वर्ष 2018-19 में 21 दिसंबर तक चार करोड़ 40 लाख 41 हजार परिवारों को रोजगार मिला है.
रामकृपाल ने सदन को मनरेगा के तहत पिछले तीन वर्षों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा खर्च की गयी धनराशि की भी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




