सज्जन मामले पर बोले राहुल, अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार को सजा होने के मामले में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मंगलवार को कहा कि इस मामले पर वह अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं. गांधी ने सज्जन कुमार से जुड़े सवाल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार को सजा होने के मामले में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मंगलवार को कहा कि इस मामले पर वह अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं. गांधी ने सज्जन कुमार से जुड़े सवाल पर संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं. यह संवाददाता सम्मेलन देश के किसानों के बारे में है.
यह इस बारे में है कि मोदी जी ने देश के किसानों का एक रुपये का कर्ज माफ नहीं किया.” गौरतलब है कि दंगा मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सज्जन ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया . दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कुमार को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










