सबरीमाला विवाद : भगवान अयप्पा के भक्त ने किया आत्मदाह का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2018 3:15 PM
तिरूवनंतपुरम : केरल में सबरीमाला मंदिर का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, एक ओर विधानसभा का सत्र इससे प्रभावित है तो दूसरी ओर एक व्यक्ति ने सचिवालय के समक्ष आत्मदाह का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार व्यक्ति अयप्पा स्वामी का भक्त है. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान मुत्तदा निवासी […]
तिरूवनंतपुरम : केरल में सबरीमाला मंदिर का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, एक ओर विधानसभा का सत्र इससे प्रभावित है तो दूसरी ओर एक व्यक्ति ने सचिवालय के समक्ष आत्मदाह का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार व्यक्ति अयप्पा स्वामी का भक्त है. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान मुत्तदा निवासी वेणुगोपाल नैयर के रूप में हुई है.
हालांकि, मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस ने पीने के पानी का इस्तेमाल कर आग बुझाई और नैयर को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. पुलिस ने बताया कि नैयर का पूरा शरीर जल गया है, लेकिन वह बोल पा रहा है. उन्होंने बताया कि नैयर अयप्पा श्रद्धालु हैं. गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने 28 सितंबर को दिए अपने आदेश में, सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










