व्यास नदी की घटना हादसा नहीं, हत्या:शांता कुमार

धर्मशाला:पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि व्यास नदी में 24 छात्रों के बह जाने की घटना हादसा नहीं बल्कि बेगुनाह नौजवानों की ‘हत्या’ है. इस मामले में दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए. भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लारजी बांध के अधिकारियों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया. अधिकारियों […]
धर्मशाला:पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि व्यास नदी में 24 छात्रों के बह जाने की घटना हादसा नहीं बल्कि बेगुनाह नौजवानों की ‘हत्या’ है. इस मामले में दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए. भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लारजी बांध के अधिकारियों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया. अधिकारियों ने आठ जून को बांध में पानी छोड़ दिया था, जिससे इंजीनियरिंग के छात्र बह गये थे.
कुमार ने कहा, ‘हत्या इरादतन नहीं थी, लेकिन फिर भी दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए. मैं पानी छोड़नेवाले अधिकारियों को जांच के नतीजों का इंतजार किये बिना मुख्यमंत्री से क्लीनचिट दिये जाने से हैरान हूं.’ आगे कहा कि दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव से बचने के लिए अगर विधायकों के सहयोग से सरकार बनाने के प्रयास किये जाएं तो कोई नुकसान की बात नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




