अगले तीन घंटों में इस राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश, करवट लेगा मौसम

Updated at : 05 Apr 2026 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast 5 April

बारिश की संभावना, फोटो- पीटीआई

Weather Forecast 5 April: अगले तीन घंटों में कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

विज्ञापन

Weather Forecast 5 April: देश के कई राज्यों में आंधी और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन घंटे में कई राज्यों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम के तेवर अचानक से तल्ख हो सकते हैं.

इन राज्यों में अगले तीन घंटे में बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड, ओडिशा, दक्षिणी असम, त्रिपुरा और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से लेकर तीव्र गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने खराब मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा और तमिलनाडु समेत कई और इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई. कुछ जगहों पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिली. अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, तटीय महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में छिटपुट स्थानों पर 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कई इलाकों में आंधी बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिमी भारत में 7 और 8 अप्रैल को दिखाई दे सकता है. 7 अप्रैल को कश्मीर घाटी में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है. वहीं मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में 9 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: दिल्ली-राजस्थान में बारिश, हिमाचल में हिमपात, 50 kmph की रफ्तार से चल सकती है हवा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola