ePaper

सड़कें खराब मिली तो ठेकेदारों पर चलवा दूंगा बुलडोजर : नितिन गडकरी

Updated at : 07 Dec 2018 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
सड़कें खराब मिली तो ठेकेदारों पर चलवा दूंगा बुलडोजर : नितिन गडकरी

मुंबई : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने पर बल देते हुए कहा कि सड़क खराब निकलने पर वह ‘ठेकदारों पर बुलडोजर चलवा देंगे.’ गडकरी ने यहां बृहस्पतिवार को एक पुस्तक किताब विमोचन समारोह में बात कही. गडकरी की यह टिप्पणी सड़क गुणवत्ता पर टिप्पणी […]

विज्ञापन

मुंबई : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने पर बल देते हुए कहा कि सड़क खराब निकलने पर वह ‘ठेकदारों पर बुलडोजर चलवा देंगे.’ गडकरी ने यहां बृहस्पतिवार को एक पुस्तक किताब विमोचन समारोह में बात कही. गडकरी की यह टिप्पणी सड़क गुणवत्ता पर टिप्पणी उच्चतम न्यायालय की चिंताओं के बाद आयी है.

न्यायालय ने कहा था कि सड़क दुर्घटनाओं में देश में 14,000 से ज्यादा मौतें सड़कों पर गड्ढे के कारण होती हैं. यह आतंकी हमलों में मारे गये लोगों की संख्या से अधिक है. सड़क पर गड्ढों के कारण इस कदर लोगों की मौत ‘स्वीकार्य’ नहीं है.

यह पुस्तक भारत की प्रगति के बारे में है इसका शीर्षक है ‘इंडिया इंस्पायर्स: रीडिफाइनिंग द पॉलिटिक्स ऑफ डिलीवरेंस’. इसके लेखक एक राजनीतिक कार्यकर्ता तुहिन ए सिन्हा हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मैंने कई बड़े ठेकेदारों से कहा कि यदि उनके द्वारा बनायी गयी सड़कों की गुणवत्ता खराब निकली तो मैं उन्हें बुलडोजर के नीचे डलवा दूंगा.’

ये भी पढ़ें… बेहोशी पर बोले नितिन गडकरी- ऑक्‍सीजन की कमी से हुआ था बेहोश, अब सबकुछ ठीक-ठाक

गडकरी ने कहा कि मेरे मंत्रालय ने पिछले साढ़े चार साल में 10,000 अरब रुपये के सड़क निर्माण के ठेके दिये हैं. पारदर्शिता पर चिंताओं को दूर करते हुए मंत्री ने कहा कि इन दिनों किसी भी ठेकदार को ठेकों के लिए दिल्ली आने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आयी तो सड़क निर्माण की दर 2 किलोमीटर प्रति दिन थी लेकिन अब यब बढ़कर 28 किलोमीटर प्रति दिन हो गयी है. इसे मार्च 2019 तक बढ़ाकर 40 किलोमीटर प्रति दिन करने का लक्ष्य है. गडकरी ने कहा कि देशभर में 12 नये एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें… विदेशियों को बेहतर इलाज मिलता है लेकिन अपनों को नहीं मिलता : नायडू

न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को नाराजगी जताते हुए कहा था कि देशभर में गड्ढ़ों के कारण बड़े पैमाने पर मौत होती है. संभवत: यह आंकड़ा सीमा पर और आतंकी हमले में मरने वालों से भी ज्यादा है. गडकरी ने कहा कि प्रदूषित गंगा नदी का 70-80 प्रतिशत काम मार्च अंत तक पूरा हो जायेगा.

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत राज्यों के साथ मिलकर इस पर करीब 26,000 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. गडकरी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि मार्च 2020 तक गंगा नदी पूरी तरह से स्वच्छ हो जायेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola