विजय माल्या को भगोड़ा घोषित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2018 1:26 PM
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित करने के लिए एक अदालत में चल रही सुनवाई को चुनौती देने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ ने याचिका […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित करने के लिए एक अदालत में चल रही सुनवाई को चुनौती देने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है.
माल्या की याचिका पर शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी किया लेकिन मुंबई की विशेष अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने से मना कर दिया. बंबई उच्च न्यायालय ने हाल ही में माल्या की अपील खारिज कर दी थी जिसके बाद माल्या ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










