बुलंदशहर की घटना को अमित शाह ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा राजस्थान में जनता ने हमारे मुद्दों को स्वीकारा

जयपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुलंदशहर मॉब लिंचिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी इसे राजनीतिक रंग देना अनुचित है. उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है और भाजपा विकास […]
जयपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुलंदशहर मॉब लिंचिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी इसे राजनीतिक रंग देना अनुचित है. उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया.
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है और भाजपा विकास की. कांग्रेस ने हमेशा नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया.कांग्रेस की स्थिति यह है कि वे अपना नेता तक तय नहीं कर पाते, हर जिले में एक एक नेता खुद को CM उम्मीदवार बताकर वोट मांग रहा है.
लेकिन राज्य के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस के पास न नीति है और न नेता है.कांग्रेस ने अपने परंपरागत जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया है. जबकि भाजपा ने राजस्थान प्रदेश का विकास, भविष्य और गरीब कल्याण के मुद्दों पर चुनाव को आगे ले जाने का प्रयास किया है. यही कारण है कि जनता ने हमारे मुद्दों को स्वीकारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










