ePaper

VIDEO बोले राहुल गांधी- आम जनता का पैसा लेकर भाग गये माल्या और नीरव मोदी

Updated at : 01 Dec 2018 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO बोले राहुल गांधी- आम जनता का पैसा लेकर भाग गये माल्या और नीरव मोदी

जयपुर : उदयपुर में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी कारोबारियों से रू-ब-रू हुए. यहां पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि इस सरकार को व्यापारियों की चिंता नहीं हैं. यह सरकार मात्र कुछ लोगों पर मेहरबान है. आम कारोबारियों की इसे चिंता नहीं है. राहुल गांधी ने […]

विज्ञापन

जयपुर : उदयपुर में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी कारोबारियों से रू-ब-रू हुए. यहां पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि इस सरकार को व्यापारियों की चिंता नहीं हैं. यह सरकार मात्र कुछ लोगों पर मेहरबान है. आम कारोबारियों की इसे चिंता नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने मात्र 15 से 20 लोगों के बीच करोड़ों रुपये बांट दिये. उन्होंने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग जो पैसा लेकर भग रहे हैं वो आपका है. मोदी से की नीतियों ने आप भी जानते हैं कि आखिर फायदा किसे पहुंच रहा है.

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे बेहतर शिक्षा संस्थान सरकारी हैं. यूपीए सरकार के समय एनपीए दो लाख करोड़ रुपए था ,मोदी सरकार के चार साल में एनपीए 12 लाख करोड़ रुपये हो गया. नोटबंदी और जीएसटी के बारे में हिन्दुस्तान की जनता भ्रमित है.

यहां देखें राहुल गांधी के इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola